आरती करिए शिव शंकर की

by - December 11, 2019

आरती करिए शिव शंकर की
उमापति भोलेनाथ हरिहर की
आरती करिए शिव शंकर की

चंद्र का मुकुट शीश पै सोहै
नाग की माला मन को मोहै
मुनि मन हारी छवि सुंदर की
आरती करिए शिव शंकर की
उमापति भोलेनाथ हरिहर की

जटा से बहती गंगा प्यारी
जिसने सारी दुनिया तारी
भोलेनाथ प्रभु गंगाधर की
आरती करिए शिव शंकर की
उमापति भोलेनाथ हरिहर की

संग विराजे पार्वती प्यारी
गणेश कार्तिक की महतारी
अर्धनारीश्वर गिरजापति की
आरती करिए शिव शंकर की
उमापति भोलेनाथ हरिहर की

पीवत सदा जहर का प्याला
राम नाम का है मतवाला
नीलकंठ जय हो रामेश्वर की
आरती करिए शिव शंकर की
उमापति भोलेनाथ हरिहर की

जो शिव नाम की आरती गावे
अपना जीवन सफल बनावे
बिपदा मिटे सदा जन जन की
आरती करिए शिव शंकर की
उमापति भोलेनाथ हरिहर की


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *