मथुरा में श्याम अवध में राम
नाम है दो पर एक ही काम
मथुरा में श्याम अवध में राम
एक है बंसी बजैया दूजे धनुष तुरैया
राधाजी के साथ में बिराजे घनश्याम
सीता माता के साथ विराजे राम
मथुरा में श्याम अवध में राम
एक तो चोरी से माखन खावे
दूजे. झूठे. बेर शबरी के. खावे
हनुमान के. मन भाए श्री राम
सुदामा से यारी निभाए घनश्याम
मथुरा. में श्याम अवध में राम
एक. मथुरा में. कंस. को मारे
दूजा. लंका में रावण सहारे
श्याम को भजो या भजो श्रीराम
राम ही श्याम और श्याम ही राम
मथुरा. में श्याम अवध में राम
नाम है दो पर एक ही. काम
0 comments