डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा damru wale baba tumko aana hoga
डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा
डम डम डम डमरु बजाना होगा
डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा
बेलपत्र दूध बाबा आपको चढ़ाएंगे
केसरिया चंदनतिलक माथे पे लगाएगे
भक्तों को दरस दिखाना होगा
डम डम डम डमरु बजाना होगा
आप तो निराले बाबा रूप भी निराला
हाथ में त्रिशूल गले सर्पों की माला
नंदी पर चढ़ कर आना होगा
डम डम डम डमरू बजाना होगा
कल्याणकारी भोलेनाथ तुम हमारे
सुख हो या दुख हम सबके सहारे
नैया को पार लगाना होगा
डम डम डम डमरू बजाना होगा
देवों के देव महादेव आज आए
बिष को पिया है नीलकंठ भी कहाए
भक्ति से शिव को मनाना होगा
डम डम डम डमरू बजाना होगा
0 comments