मधुर मुरली की तानों से रिझाना किसको आता है madur murli ki taano se rijhana kisko aata hai
मधुर मुरली की तानों से रिझाना किसको आता है
श्री गिरिराज पर्वत को उठाना किसको आता है

मारकर कंस पापी को किए दुख दूर दुखियों के
पिता माता को बंधन से छुड़ाना किसको आता है
मधुर मुरली की तानों से रिझाना किसको आता है
श्री गिरिराज पर्वत को उठाना किसको आता है
सुदामा मित्र निर्धन को किया धनवान था भारी
दीनता पल में दुखियोंकी हटाना किसको आता है
मधुर मुरली की तानों से रिझाना किसको आता है
श्री गिरिराज पर्वत को उठाना किसको आता है
अजामिल और सदन जग में बड़े पापी थे भारी
इन्हें बैकुंठ नगरी को पठाना किसको आता है
मधुर मुरली की तानों से रिझाना किसको आता है
श्री गिरिराज पर्वत को उठाना किसको आता है
मेरे बांकेबिहारी की लीला बडी अजब निराली है
अरज भक्तोंकी सुनके गलेलगाना किसको आताहै

0 comments