करदो ना एक बार ऐसी कृपा मेरे सरकार kar do na ek baar aisi kripa mere sarkar
करदो ना एक बार ऐसी कृपा मेरे सरकार
सब छोड़के जीवन में तुमको ध्याऊं बार बार
करदो ना एक बार ऐसी कृपा मेरे सरकार
दरबार में सांवरिया बनकर बैठूँ चाकरिया
हो जाए कृपा तेरी गुजरे यूंही सारी उमरिया
तेरा दर्शन तेरा बंदन हो जीवन का एक सार
करदो ना एक बार ऐसी कृपा मेरे सरकार
हो सांझ सवेरे कीर्तन दीनों के नाथ तुम्हारा
नहीं रहे खबर दुनिया की ऐसाहो प्रेम हमारा
जैसे राधा नरसी मीरा ने किया तुमसे प्यार
करदो ना एक बार ऐसी कृपा मेरे सरकार
महसूस करूं मैं मोहन एहसास तेरे होने का
मेरे प्यारे प्रीतम नहीं डर लगे जग खोने का
मैं तो बस इतना चाहूं रहे संग सदा करतार
करदो ना एक बार ऐसी कृपा मेरे सरकार
सब छोड़के जीवन में तुमको ध्याऊं बार बार
0 comments