मुझे मेरे श्याम सहारा दे दो mujhe mere shyam ka sahara dedo
मुझे मेरे श्याम सहारा दे दो
मेरी डूबी हुई नैया को किनारा दे दो
मुझे मेरे श्याम सहारा दे दो
सारे जमाने में है चर्चा तेरी
सर पर रहे श्याम कृपा तेरी
छूटे ना कभी चौखट तेरी
कहीं मुझसे तू रूठ ना जाना
करूं सेवा ये इजाजत दे दो
मुझे मेरे श्याम सहारा दे दो
सारे जमाने से हारा हूं मैं
तकदीर का बाबा मारा हूं मैं
देख मुझे बेसहारा हूं मैं
कहीं तू भी छोड़ ना जाना
मुझे तेरे नाम की दौलत दे दो
मुझे मेरे श्याम सहारा दे दो
खुशियों से भरदो झोली मेरी
देखेगी ये दुनिया कृपा तेरी
बोलूंगा सबको ये बात खरी
जो भी हार गया वही पार गया
अब हमें अपनी शरण में ले लो
मुझे मेरे श्याम सहारा दे दो
मेरी डूबी नैया को किनारा दे दो
0 comments