श्री रामजी की गली में तुम जाना shri raam ji k gali mei tum jana
श्री रामजी की गली में तुम जाना
वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना-- हनुमाना
श्री रामजी की गली में तुम जाना
उनके तन में राम मन में है राम
अपनी आंखों से देखें कणकण में राम
श्रीराम का है वो दीवाना -- वो दीवाना
वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना.......
ऐसा राम जी से जोड़ लिया नाता
जब भी देखो उन्हीं के गुण गाता
श्री रामजी के चरणों में है ठिकाना
वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना.......
उनसे करना रामराम वो कहेंगे रामराम
कुछ भी सुनते नहीं बस सुनते राम राम
महामंत्र है यह इसे भूल न जाना
वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना .......
इतनी भक्ति वो रामजी की करने लगे
उनके सीने में राम सिया रहने लगे
इस कहानी को जानता है जमाना
वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना........
0 comments