तेरे रस्ते के मुसाफिर हैं प्रभु tere raste ke musafir hai prabhu
तेरे रस्ते के मुसाफिर हैं प्रभु
थामलो दामन हमारा हे प्रभु
तेरे रस्ते के मुसाफिर हैं प्रभु
भटकों को रस्ता दिखाते आए हो
दीनबंधु नाम तभी तो पाए हो
आप इसमें हो खिलाड़ी हे प्रभु
थामलो दामन हमारा हे प्रभु
अपने भक्तों को यूँ ना बिसराइए
दास पर अपने तरस कुछ खाइए
भगतों से ही आप कहलाते प्रभु
थामलो दामन हमारा हे प्रभु
जिनके मांझी बन गए वो कौन थे
भव से जिनको तारा वो कौन थे
वो भी तेरे ही दीवाने थे प्रभु
थामलो दामन हमारा हे प्रभु
तेरी मरजी से चले हम तेरी डगर
जोर दिखलाता है फिर ये सवर
फर्ज अपना तुम निभालो हे प्रभु
थामलो दामन हमारा हे प्रभु
0 comments