तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना Tere sir pe sitaram fikar fir kya karna
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
तेरे बिगड़े बनेंगे काम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
एक रघुवर श्री जानकी मैया
फिर क्यों परेशान हो भैया
तेरे कटेंगे कष्ट तमाम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
योजन राम कथा सत्संगी
उनके सहायक श्री बजरंगी
अतुलित बल के धाम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
अगर प्रभु मनमानी करेंगे
नहीं शरणागत की पीर हरेंगे
होगा बिरथ बदनाम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
अब बेकार ना आह भरो तुम
नहीं व्यर्थ परवाह करो तुम
रटो रामजी का नाम फिकर फिर क्या करना
तेरे सिर पे सीताराम फिकर फिर क्या करना
तेरे बिगड़े बनेंगे काम फिकर फिर क्या करना
1 comments
Nice beautiful bhajan
ReplyDelete