मेरा जी करता है श्याम के, भजनों में खो जाऊं ।।
उस बांसुरी वाले की,
लीले घोड़े वाले की,
गोदी में सो जाऊं,
मेरा जी करता है श्याम के,
भजनों में खो जाऊं ।।
देखी दुनिया दीवानी,
ये मतलब की मस्तानी,
बिन मतलब रुख ना जोड़े,
यहाँ नित-नित नई कहानी,
किस-किस को छोडूं बाबा,
किस-किस को अपनाऊं ।।
मेरा जी करता है श्याम की ....
सुख दुःख पहलू जीवन के,
बस वहम ही हैं ये मन के,
कोई हँस-हँस कर सहता है,
कोई सहता है तन-तन के,
जीवन की पहेली उलझी,
मैं कैसे सुलझाऊं ।।
मेरा जी करता है श्याम की ....
बंधन दुनिया के झूठे,
कोई माने कोई रूठे,
'संजू' चाहे जग छूटे,
ये तार कभी ना टूटे,
बस इतनी किरपा करदे,
मैं तेरा हो जाऊं ।।
मेरा जी करता है श्याम की ....

0 comments