आज सोमवार है महादेव का वार है aaj somvaar Hai mahadev ka vaar hai

by - December 23, 2019

आज सोमवार है महादेव का वार है
ये सच्चा दरबार है ये सच्चा दरबार है
श्रद्धा से नाम जपे जो उसका बेड़ा पार है
आज सोमवार है महादेव का वार है

भाल चंद्रमा हाथ में डमरू सर्प गले में धारा है
निज त्रिशूल से शिव ने असुरों को संघारा है
जटा में गंगा धार है -- महादेव का वार है
श्रद्धा से शिव नाम जपे जो उसका बेड़ा पार है
आज सोमवार है महादेव का वार है...........

मां शक्ति के संग शिवजी करते नंदी सवारी हैं
विष पी कर कहलाए नीलकंठ त्रिपुरारी हैं
करुणा के अवतार हैं -- महादेव का वार है
श्रद्धा से शिव नाम जपे जो उसका बेड़ा पार है
आज सोमवार है महादेव का वार है...........

भक्तिभाव से जिसने भोले का ध्यान लगाया है
शिव ने अपनी कृपा से दुखों से मुक्त कराया है
शिव से ही उद्धार है -- महादेव का वार है
आज सोमवार है महादेव का वार है
श्रद्धा से शिव नाम जपे जो उसका बेड़ा पार है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *