जय हो मां अंजनी के लाला लाल लंगोटे वाल jay ho maa anjani ke laala laal langote
जय हो मां अंजनी के लाला लाल लंगोटे वाले
देह तुम्हारी लाल झंडा है लाल सालासर वाले
जय हो मां अंजनी के लाला लाल लंगोटे वाले
बचपन से ही लाल रंग बजरंग तुझे भाया
आसमान पर देखे सूरज लाल लाल खाया
लाल रंग फल समझके सूरज ही खा डाले
लाल मेहंदीपुर वाले हो भक्तों के रखवाले
लाल फल रावण बगिया का देख मुस्काए
तहस नहस कर बाग अक्षय को मार गिराए
लाल लाल अग्नि से लंका ही जला तुम डाले
तेरे हैं सब काम निराले प्रभु सालासर वाले
लाल सिंदूर से सियाने तुमको तिलक लगाया
सारा तन रंग लिया लाल तुझको इतना भाया
लाल रंग ले उस दम तन सारा ही रंग डाले
लाल पंपापुर वाले भक्तों के तुम रखवाले
कर दे कृपा हनुमत बीरा मैं भी हूं लाल तेरा
तेरी भक्ति की लाली से रंग जाए तनमन मेरा
तेरी महिमा जग में राम नाम के हो मतबाले
लाल सालासर वाले भक्तों के तुम रखवाले
0 comments