मझधार में है नैया राहें अनजानी हैं majhdaar mei hai naiyya raahe anjaani hai
मझधार में है नैया राहें अनजानी हैं
मेरे श्याम सुनलो मेरी ये नाव पुरानी है
मझधार में है नैया राहें अनजानी हैं
दुनिया ने बतलाया तुम माझी हो अच्छे
जो सच्चा है उसके तुम साथी हो सच्चे
क्यों देर लगाते हो क्या नाव डुबानी है
मेरे श्याम सुनलो मेरी ये नाव पुरानी है
मुझसे जो चलजाती तुमको न बुलाते हम
विश्वास करो मेरा खुद पार लगाते हम
बातों का वक्त नहीं करुणा दिखलानी है
मेरे श्याम सुनलो मेरी ये नाव पुरानी है
दीनों के दीनानाथ सब तुमको कहते हैं
तेरे सेवक तेरे दम पर ही रहते हैं
हरदम हम भक्तों की तुम्हे नाव चलानी है
मेरे श्याम सुनलो मेरी ये नाव पुरानी है
0 comments