ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय aisi baaji kheliye jeet sadaa hi hoye
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय
हारीतो मैं पियकी भई जीती तो पिय मेरे होय
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय
हारीतो मैं पियकी भई जीती तो पिय मेरे होय
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय
प्रेम गली अति सांकरी जामे दो नाय समाय
पीय तोमे आन बसें या तू पिय में बस जाय
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय....
पीय तोमे आन बसें या तू पिय में बस जाय
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय....
प्रीत करन की रीत तो राधा से सीखे कोय
हिय को रंग लियो श्यामरंग दूजो रंग न कोय
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय.......
हिय को रंग लियो श्यामरंग दूजो रंग न कोय
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय.......
मीरा है गई बाबरी यही प्रेम के कर लीनी
जहर प्याला पी गई लोक लाज तज दीनी
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय......
जहर प्याला पी गई लोक लाज तज दीनी
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय......
भागे भागे आए कान्हा करमा प्रेम निभायो
छाबलिया के ओट बैठ श्याम खिचड़ी खायो
ऐसी बाजी खेलिये जीत सदा ही होय......
छाबलिया के ओट बैठ श्याम खिचड़ी खायो
ऐसी बाजी खेलिये जीत सदा ही होय......
प्रेम नेह भाव के भूखे जितनो नेह करोगे
तेरे बिन प्रभु रह न सकेंगे खुद ही दौड़ पड़ेंगे
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय
हारीतो मैँ पियकी भई जीती तो पिय मेरेहोय
तेरे बिन प्रभु रह न सकेंगे खुद ही दौड़ पड़ेंगे
ऐसी बाजी खेलिए जीत सदा ही होय
हारीतो मैँ पियकी भई जीती तो पिय मेरेहोय

0 comments