मेरी राधे मेरी राधे प्रेम अगाधे meri radhe meri radhe prem agadhe

by - December 23, 2019

मेरी राधे मेरी राधे प्रेम अगाधे
राधे बिन कल नहीं पल छिन आधे
मेरी राधे मेरी राधे प्रेम अगाधे
मुरली में गावें श्याम राधे राधे

मन मन भावे अति रुप धन साधे
मेरी राधे मेरी राधे प्रेम अगाधे
आगे राधे पांछे राधे दांए बांए राधे
ज़ित देखूँ राधे राधे सारा जग राधे

मेरी राधे मेरी राधे प्रेम अगाधे
जियूँ तो भी राधे मरुं तो भी राधे
रोऊं तो भी राधे हसूँ तो भी राधे
मेरी राधे मेरी राधे प्रेम अगाधै

पाऊँ तो भी राधे खोऊँ तो भी राधे
गाऊँ तो भी राधे चाहूँ तो भी राधे
मेरी राधे मेरी राधे प्रेम अगाधे
मेरी भी है राधे तेरी भी है राधे
उसकी भी है राधे सबकी है राधे
मेरी राधे मेरी राधे प्रेम अगाधे
बंध् की भी राधे मुक्त की भी राधे
पतित कृपालु की भी आधार राधे
मेरी राधे मेरी राधे प्रेम अगाधे
राधे बिन कल नहीं पल छिन आधे


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *