वृंदावन बुला ले सांवरिया vrindavan bul le sawariya
वृंदावन बुला ले सांवरिया
मेरा हाथ पकड़ले सांवरिया
वृंदावन बुला ले सांवरिया
शुक नारद तेरी लीला गावें
शंकर तेरा पार न पावे
कोई जलवा दिखादे सांवरिया
मेरा हाथ पकड़ले सांवरिया
रूप तेरे में खो जाऊं मैं
तेरा दीवाना हो जाऊं मैं
कोई रस बरसाजा सांवरिया
मेरा हाथ पकड़ले सांवरिया
बंसी तेरी रस है बरसाती
जनम जनम की प्यास बुझाती
जरा तान सुनाजा सांवरिया
मेरा हाथ पकड़ले सांवरिया
छम छम बाजे तेरी पायल
देखके सखियां हो गई घायल
जरा ठुमका लगाजा सांवरिया
मेरा हाथ पकड़ले सांवरिया
जनम जनम की आस लगी है
तेरे दरस की प्यास लगी है
मुझे अपना बनाले सांवरिया
मेरा हाथ पकड़ले सांवरिया
वृंदावन बुला ले सांवरिया
0 comments