ऐसी जगह छुपालो कोई ढूंढने न पाए aisi jagah chupa lo koi dhudane

by - December 23, 2019

ऐसी जगह छुपालो कोई ढूंढने न पाए
एक बार तुमको पाऊँ ऐसा करो उपाय
ऐसी जगह छुपालो कोई ढूँढने न पाए


भक्तों का उमड़ा तूफां अश्कों की बाढ़ आई
पलकों के ये किनारे अबतो संभल ना पाए
ऐसी जगह छुपालो कोई ढूँढने न पाए
एक बार तुमको पाऊं ऐसा करो उपाय

माया के शोरगुल में विराट है सन्नाटा
जुगनू की सी रोशनी है कैसे मैं ढूंढ पाता
ऐसी जगह छुपालो कोई ढूंढने न पाए
एक बार तुमको पाऊँ ऐसा करो उपाय

पगडंडियों पर आस की धीरे धीरे चलना
इतनी नजर रखना कहीं सांस थम न जाए
ऐसी जगह छुपालो कोई ढूंढने न पाए
एक बार तुमको पाऊँ ऐसा करो उपाय

मेरे पापों की काली आंधी से पहले आना
इस दास की झूठी कहीं पोल खुल न जाए
ऐसी जगह छुपालो कोई ढूंढने न पाए
एक बार तुमको पाऊं ऐसा करो उपाय


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *