मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है mera sathi laal langote wala
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
बजरंग बाला मेरा रखवाला सोटे वाला है
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
राम की धुन में रहता हरपल ये दीवाना
राम की भक्ति में ही मस्त है ये मस्ताना
राम दीवाना ये मस्ताना बड़ा मतवाला है
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
अपने सोटे से ये भक्तों के कष्ट मिटाए
जिसपे कृपा इसकी दुख कभीवो ना पाए
बंद नसीबों का बजरंगी खोले ताला है
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
दुनिया में चलता है बजरंगी का सिक्का
जग जाने है ये राम का सेवक पक्का
जो इसकी शरण में आए किस्मत वाला है
मेरा साथी मेरा लाल लंगोटे वाला है
बजरंगबाला मेरा रखवाला सोटे वाला है
0 comments