मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो

by - December 10, 2019

💓💓💓💓💓
*ऐसे वर को क्या वरूँ*
*जो जन्में और मिट जाए*
*वरिये गिरधर लाल को*
*जो चोलो अमर हो जाए*
         
आओ मेरी सखियां
मुझे मेहंदी लगा दो
मेहंदी लगा दो
मुझे ऐसी सजा दो
मुझे श्याम सुंदर की
दुल्हन बना दो

ऐसी रखो मेहंदी
जो कभी भी ना छूटे
ऐसा वरुं दूल्हा
जो कभी भी ना रूठे
अटल सुहाग की
बिंदिया लगा दो
मुझे श्याम सुंदर की
दुल्हन बना दो

सत्संग में मेरी
बात चलाई
सतगुरु ने मेरी
कीनी रे सगाई
कान्हा को बुला के
हथलेवा तो करा दो
मुझे श्याम सुंदर की
दुल्हन बना दो

ऐसी पहनूं चूड़ी
जो कभी ना टूटे
ऐसा बरूँ दूल्हा
जो कभी भी ना छूटे
अटल सुहाग का
बिंदिया लगा दो
मुझे श्याम सुंदर की
दुल्हन बना दो

ऐसी ओढूँ चुनरी
जो रंग नहीं छूटे
प्रीत का धागा
कबहूँ ना टूटे
आज मेरी मोतियों से
मांग सजा दो
मुझे श्याम सुंदर की
दुल्हन बना दो

भक्ति का सुरमा मैं
आंख में लगाऊँगी
दुनिया से नाता तोड़
उनकी हो जाऊँगी
लेके एकतारा मैं
श्याम श्याम गाऊंगी
कान्हा को बुलाकर
मेरे फेरे तो पड़वा दो
मुझे श्याम सुंदर की
दुल्हन बना दो

*💞 राधे राधे*
💞💞💞


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *