हे शिव पिता परमात्मा करते हैं तेरी प्रार्थना hey shiv pita parmatma karte hai teri prathna
हे शिव पिता परमात्मा करते हैं तेरी प्रार्थना
ज्ञान का सूरज है तू सारे जगत की आत्मा
हे शिव पिता परमात्मा करते हैं तेरी प्रार्थना
शिव है अक्षर शिव गणित है
शब्द शिव गुणगान शिव है
शिव है विद्या ध्यान शिव है
ज्ञान शिव विज्ञान शिव है
कंठ शिव वाणी भी शिव है हमारी चेतना
हे शिव पिता परमात्मा करते हम तेरी प्रार्थना
आंख की ज्योति भी शिव है
हाथ की शक्ति भी शिव है
मन भी शिव मस्तक भी शिव है
श्रद्धा भी शिव भक्ति भी शिव
शिव ही शिव हो रही है तेरी आराधना
हे शिव पिता परमात्मा करते हम तेरी प्रार्थना
शिव है अक्षत शिव है शिक्षक
मित्र शिव भ्राता भी शिव है
शिव विधाता शिव है दाता
शिव पिता माता भी शिव है
प्रभु कण कण कर रहा है तेरी बन्दना
हे शिव पिता परमात्मा करते हम तेरी प्रार्थना
0 comments