वृंदावन में राधेजी का नाम जपना vrindavan mei radhe jee ka naam japna

by - December 23, 2019

वृंदावन में राधेजी का नाम जपना
श्याम से मिलना चाहो तो राधे-राधे कहना
वृंदावन में राधेजी का नाम जपना

डालडाल पर श्याम लिखा पातपात पर राधे
राधेराधे जपके कहना मुझको श्याम मिलादे
राधेजी के नाम का तुम गुणगान करना
व्रंदाबन में राधेजी का नाम जपना

वृंदावन की गली गली में लाखों प्रेमी डोलें
मैं बोलूं भाई श्याम वो राधे राधे बोलें
आंख मीचकर तुम राधेजी का ध्यान धरना
वृंदावन में राधेजी का नाम जपना

है बड़भागन राधा तूने ऐसो नाम कमायो
बनवारी तेरे कारण वो राधेश्याम कहायो
राधे श्याम राधे श्याम बोल तू रटना
वृंदावन में राधेजी का नाम जपना


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *