केसरी के लाल कीजो मेरा छोटा सा काम
केसरी के लाल कीजो मेरा छोटा सा काम
मेरे रामजी से कह देना जय सियाराम
केसरी के लाल कीजो मेरा छोटा सा काम
दीन हीन के सहारे महावीर तुम हो
अपने भक्तों की जगाते तकदीर तुम हो
हर दुखिया का हाथ तुम लेते थाम
मेरे रामजी से कह देना जय सियाराम
महाबली महा योद्धा महा संत तुम हो
लाते सूखे बागों में बसंत तुम हो
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम
मेरे रामजी से कह देना जय सियाराम
पूरी सदा ही हमारी हर आश करना
बाबा भक्तों को कभी ना निराश करना
दोनों चरण तुम्हारे हैं सुख के धाम
मेरे रामजी से कह देना जय सियाराम

0 comments