बम बम बम मेरे भोले भंडारीभोले भंडारी मैं हूं तेरा पुजारी
भोले भंडारी मैं हूं तेरा पुजारी
बम बम बम मेरे भोले भंडारी
नैन मेरे पूजा के दीपक मन है शिवाला
तूने अपने रंग में मेरे जीवन को रंग डाला
तेरे जैसा ना ही कोई उपकारी - उपकारी
बम बम बम मेरे भोले भंडारी......
शिवशंकर कैलाशपति तूही त्रिलोकीनाथ
तेरी कृपा हुई तो देखी जीवन की प्रभात
अब. न मिलेगी. कोई रैन अंधियारी
बम बम बम मेरे भोले भंडारी.......
डूबके भक्तिगंगा में मुझको मिला किनारा
ये तेरा उपकार है तूने मुझको दिया सहारा
बनके रहूंगा तेरे दर का भिखारी -भिखारी
बम बम बम मेरे भोले भंडारी........

0 comments