मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है

by - January 17, 2020

मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है
कृष्ण मेरा प्यारा गोविंद बड़ा प्यारा है
मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है

तेरे नैना कटीले मोटे मोटे बडे रसीले
दिल को छीन लिया प्यारी हंसी ने
अंखियों में लगा कजरा बड़ा प्यारा है
कृष्ण मेरा प्यारा गोविंद बड़ा प्यारा है

लटो ने लूट लिया जिगर घायल किया
तेरी प्यारी अदा ने मुझे बेचैन किया
मेरे सीने में तेरा दरद बड़ा प्यारा है
कृष्ण मेरा प्यारा गोविंद बड़ा प्यारा है

ओ श्याम पिया तेरे बिन तड़पे जिया
प्रेम तुमसे किया तूने क्या जादू किया
तेरी यादों में थिरके अंग मेरा सारा है
कृष्ण मेरा प्यारा गोविंद बड़ा प्यारा है
मेरे सरकार का दीदार बड़ा प्यारा है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *