जय गणेश नमन करू प्रथम तेरी पूजा

by - January 19, 2020

जय गणेश नमन करू प्रथम तेरी पूजा
मोदक ही मन भाते कुछ भी नहीं दूजा
जय गणेश नमन करूं प्रथम तेरी पूजा

फल फूल पान प्यारा खाते संग मेवा
करें भक्त तुम्हें प्यार करते खूब सेवा
जय गणेश नमन करूं प्रथम तेरी पूजा

वाहन तेरा मूषक व पिता महादेवा
लक्ष्मी संग विराजो सब कहे गणेश देवा
जय गणेश नमन करूं प्रथम तेरी पूजा

धनवैभव सब तुमसे सुख तुम संग रहता
रोग दोष दूर रहे दुख न कोई सहता
जय गणेश नमन करूं प्रथम तेरी पूजा

एक दंत शुभ वर दे दो गज सुणधारी
करो पूरी आस हम सबकी है आभारी
जय गणेश नमन करूं प्रथम तेरी पूजा
मोदक ही मन भाते कुछ भी नहीं दूजा


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *