रखना सुहागन मेरे बांके बिहारी

by - January 19, 2020

रखना सुहागन मेरे बांके बिहारी
चरणों में तेरे ये है अर्जी हमारी
रखना सुहागन मेरे बांके बिहारी

बिंदिया सिंदूर मेरा चमके हमेशा
हाथों का कंगना चूड़ी खनके हमेशा
रहमत हमेशा हमपे रखना तुम्हारी
रखना सुहागन मेरे बांके बिहारी

मेरा सुहाग ही तो ताज है मेरा
इनसे ही घर में कान्हा राज है मेरा
इनके बिना ना कोई हस्ती हमारी
रखना सुहागन मेरे बांके बिहारी

आंच न इन पर कभी आने न देना
बदले में चाहे मेरी जान तू लेना
जन्मों का बंधन जोड़े रखना बिहारी
रखना सुहागन मेरे बांके बिहारी

मन की बात मैंने सारी बताई
कांधे पर इनके मेरी हो विदाई
ख्वाहिश तुम पूरी करना हमारी
रखना सुहागन मेरे बांके बिहारी

चरणों में तेरे ये है अर्जी हमारी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *