आरती जग जननी मैं तेरी गाऊं

by - January 20, 2020

आरती जग जननी मैं तेरी गाऊं
तुम बिन कौन सुने मेरी माता
किसको जाकर बिनय सुनाऊं
आरती जग जननी मैं तेरी गाऊं

असुरों ने देवों को सताया
तुमने रूप धरा महामाया
उसी रुप में मैं दरशन चाहूं
आरती जगजननी मैं तेरी गाऊं

रक्त बीज मधु कैटभ मारे
अपने भक्तों के काज संवारे
मैं भी तेरा दास कहलाऊं
आरती जगजननी मैं तेरी गाऊं
.
आरती करुं तेरी बरदाती
ह्रदय का दीपक नैनो की बाती
निशदिन प्रेम की ज्योत जगाऊं
आरती जगजननी मैं तेरी गाऊं

ध्यानू भक्त तुम्हारा यश गाया
जिसने ध्याया माता फल पाया
मैं भी दर तेरे शीश झुकाऊं
मैया चरण कमल रज चाहूँ
आरती जगजननी मैं तेरी गाऊं


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *