चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो

by - January 19, 2020

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो
शिव जी के चरणों में सर को झुकाएं
करें अपने तन मन को गंगा सा पावन
जपें नाम शिव का भजन इनके गायें
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो

महादेव का नाम लेने से हर दिन
मिलेगा हमें दान शक्ति का भक्तो
मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी
चलो आत्मा को तो कुन्दन बनाएं
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो

कहीं भी नहीं अंत उसकी दया का
करें वंदना उस दयालु पिता की
हमें भी मिले छांव उसकी कृपा की
यूं सोए हुए अपने भाग्य जगाएं
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो

करते सबका कल्याण कल्याणकारी
भरते सब के भंडार त्रिनेत्रधारी
कोई उसको जग में कमी न रहेगी
बनेगा जो तन मन से शिव का पुजारी
करें नाम लेकर सफल अपना जीवन
यह अनमोल जीवन यूंही ना बिताएं
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *