जो खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए
जो खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए
एक बार तो जैकारे बोलो हनुमान के लिए
जो खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए
सागर को लांघके सीता का पता लगाया
राम नाम का डंका लंका में जाकर बजाया
माता अंजनी की ऐसी संतान के लिए
एक बार तो जैकारे बोलो हनुमान के लिए
लक्ष्मण को बचाने की सारी आशाएं टूटी
ये पवन वेग से ले आया संजीवनी बूटी
पर्वत को उठाने वाले बलवान के लिए
एक बार तो जैकारे बोलो हनुमान के लिए
प्रभु नाम की भक्ति पर जब प्रश्न है उठाया
चीर के सीना प्रभु राम का दरश कराया
परम भक्त अंजनी की ऐसी संतान के लिए
जो खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए
एक बार तो जैकारे बोलो हनुमान के लिए
0 comments