देखो छम छम नाचे दीवाना श्रीराम का

by - January 20, 2020

देखो छम छम नाचे दीवाना श्रीराम का
राम की महिमा गाए दीवाना श्रीराम का
देखो छम छम नाचे दीवाना श्रीराम का

राम लखन संग है सीता मैया
राम मगन नाचे यह ताथा थैया
राम की धुन में आंखों को मीचे
ठुमका लगाए दीवाना श्रीराम का
देखो छम छम नाचे दीवाना श्रीराम का
रामकी महिमा गाए दीवाना श्रीरामका

राम भजन की मस्ती में खोया
राम की भक्ति में खुद को डुबोया
हाथों में लेकर खड़ताल खड़े हैं
राम नाम गुण गाए दीवाना श्रीराम का
देखो छम छम नाचे दीवाना श्रीराम का
रामकी महिमा गाए दीवाना श्रीराम का

राम कथा में झूम के बजरंगी नाचे
झांझ नगाड़े संग ढफ ढोल बाजे
लाल सिंदूर देखो बाबा का चोला
सीता के मन भाए दीवाना श्रीराम का
देखो छमछम नाचे दीवाना श्रीराम का
रामकी महिमा गाए दीवाना श्रीराम का


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *