राधा हमारी गोरी गोरी
राधा हमारी गोरी गोरी
सांवला सलोना घनश्याम
इस जोड़ी का जवाब नही
ं
राधा हमारी चुनरी वाली
कमली वाले हैं घनश्याम
इस जोड़ी का जवाब नही
ं
राधा हमारी नथनी वाली
हारो वाला है घनश्याम
इस जोड़ी का जवाब नही
ं
राधा ने पहनी लाल लाल साड़ी
पीतांबर वाले घनश्याम
इस जोड़ी का जवाब नही
ं
राधा हमारी चूड़ियों वाली
बंसी बाले हैं घनश्याम
इस जोड़ी का जवाब नही
ं
राधा हमारी भोली- भाली
नटखट है मेरे घनश्याम
इस जोड़ी का जवाब नही
ं
राधा हमारी बरसाने वाली
गोकुल वाले घनश्याम
इस जोड़ी का जवाब नही
ं
राधा को भावे दूध मलाई
माखन मिश्री घनश्याम
इस जोड़ी का जवाब नहीं
0 comments