करने लगे सब सेवा प्रभु श्रीराम की

by - January 18, 2020

करने लगे सब सेवा प्रभु श्रीराम की
छोटी सी सेवा बस देखो हनुमान की
चुटकी बजाए हनुमान चुटकी बजाए
करने लगे सब सेवा प्रभु श्रीराम की

बाह वाह वाह रे श्रीराम के दीवाने
बैठ गया जाके छत पर चुटकी बजाने
चाहे दिन हो रात चाहे सुबह हो शाम
चुटकी बजाए हनुमान चुटकी बजाए

रुकती नहीं है देखो चुटकी जरा सी
रूकती नहीं है देखो राम की उवासी
दुखी हो गए राम घर वाले परेशान
चुटकी बजाए हनुमान चुटकी बजाए

वैद्य पकड़ लाए जाके लक्ष्मण भैया
नजर उतार रही देखो सीता मैया
जप पाठ करें और भरत करें दान
चुटकी बजाए हनुमान चुटकी बजाए

जाओ ढूंढ लाओ मेरे हनुमान को
जिसने संभाला हर घड़ी इस राम को
करते हनुमान चुटकी बजाकर काम
चुटकी बजाए हनुमान चुटकी बजाए


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *