भोले इतना ध्यान देना जब अंत समय आए
भोले इतना ध्यान देना जब अंत समय आए
दरशन का दान देना जब अंत समय आए
प्रभु इतना ध्यान देना जब अंत समय आए
भावना मेरे मन की भावुक होकर बोली
इस मन में बास करे भोले की छवि भोली
भक्तों सा मान देना -- भक्तों सा मान देना
जब अंत समय आए दरशन का दान देना
बाघअंबर हो तन पे भस्मी हो रची अंग में
आना भोले बाबा मैया को लेके संग में
प्रभु मुक्ति दान देना -- भोले मुक्ति दान देना
जब अंत समय आए दरशन का दान देना
तुमसे विनय मरने का चित में हो ना भय
चरणामृत देकरके कर देना मुझको अभय
भक्ति का ज्ञान देना --भक्ति का ज्ञान देना
जब अंत समय आए दरशन का दान देना
0 comments