मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजरी रोज लगाता हूं
मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजरी रोज लगाता हूं
मिलतीहै तनखा तुझसे जो मैं परिवार चलाता हूं
मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजरी रोज लगाता हूं
दर-दर मेरा सर झुके ना सोचकर तेरेदर आता हूं
तेरे जैसा मालिक पाकर दुनिया में इतराता हूं
स्वाभिमान से जीने वालोंको तेरीराह दिखाता हूं
मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजरी रोज लगाता हूं
क्या देते हो क्या लेते हो कितनी मेरी मजदूरी है
सबके आगे यह भेद खोलू ऐसी क्या मजबूरी है
मिलता है आकाश से ज्यादा सबको बतलाता हूं
मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजरी रोज लगाता हूं
मुझसे काबिल मुझसे लायक सेवा को तरस रहे
मुझमें ऐसा क्या देखा सोचकर नैना बरस रहे
सांवरिया की सेवाकरना बच्चोंको सिखलाता हूं
मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजरी रोज लगाता हूं
मैं ना जानूं तू ही जाने कितना मेरा जीवन है
अच्छी लगी हो सेवा फिर से समर्पित तन मन है
अगले जनम में फिर सेबा की उम्मीद लगाता हूं
मैं हूं तेरा नौकर तेरी हाजरी रोज लगाता हूं
मिलती है तनखा जो तुझसे मैं परिवार चलाताहूं
0 comments