पार करो मेरा बेड़ा भवानी

by - January 19, 2020

पार करो मेरा बेड़ा भवानी
छाया घोर अंधेरा भवानी
पार करो मेरा बेड़ा भवानी

गहरी नदिया नाव पुरानी
दया करो मां आदि भवानी
सबको आसरा तेरा भवानी
पार करो मेरा बेड़ा भवानी

मैं निर्गुणीया गुण नहीं कोई
मैया जगा दो किस्मत सोई
देखियो ना गुण मेरा भवानी
पार करो मेरा बेड़ा भवानी

जग जननी तेरी ज्योत जलाई
एक दीदार की आस लगाई
हृदय करो बसेरा भवानी
पार करो मेरा बेड़ा भवानी

भक्तों को ऐसा वर दो
प्यार की एक नजर करदो
सर पर तेरा हाथ रहे भवानी
पार करो मेरा बेड़ा भवानी

छाया घोर अंधेरा भवानी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *