ऐसी किरपा करो राम मेरे
ऐसी किरपा करो राम मेरे
हर जनम में रहूं साथ तेरे
ऐसी किरपा करो राम मेरे
चाहे कोई जनम मुझे देना
मौका सेवा का मुझको ही देना
रहूं चरण कमल में तेरे
ऐसी किरपा करो राम मेरे
हर जनम में रहूं साथ तेरे
मैंने अपने परायों को छोड़ा
और नाता तेरे संग जोड़ा
मेरी विनती सुनो नाथ मेरे
ऐसी किरपा करो राम मेरे
हर जनम में रहूं साथ तेरे
मेरी नैया भंवर में फंसी है
जिसका कोई खिवैया नहीं है
मेरे बन जाओ मांझी राम मेरे
ऐसी किरपा करो राम मेरे
हर जनम मे रहू साथ तेरे
0 comments