हम पर नजर कृपा की करना
हम पर नजर कृपा की करना
मेरी करुणामई श्यामा प्यारी
करुणा रस बरसाती रहना
मेरी करुणामई श्यामा प्यारी
करें गुणगान तेरा निशदिन
नाम का रसपान करें प्रतिदिन
नाम की बहती गंगा में स्नान करें
यही विनती करें तुमसे बारंबार
मेरी करुणामई प्यारी सरकार
रहे हम दूर गुनाहों से
हटे ना सत्य की राहों से
गिरे ना तेरी निगाहों से
यही विनती तुमसे बारंबार
मेरी करुणामई प्यारी सरकार
सबकी कामना पूर्ण कर देना
खुशियों से दामन भर देना
सब को मनचाहा वर देना
यही विनती है बारंबार
मेरी करुणामई प्यारी सरकार
सभी के कष्ट मिटा देना
सोई हुई तकदीर जगा देना
श्रीचरणों में हमको जगह देना
यही विनती है बारंबार
मेरी करुणामई प्यारी सरकार
0 comments