मैं तो आई वृंदावनधाम किशोरी तेरे चरनन में
मैं तो आई वृंदावनधाम किशोरी तेरे चरनन में
श्री राधे तेरे चरनन में किशोरी तेरे चरनन मे
मैं तो आई वृंदावनधाम किशोरी तेरे चरनन मे
ब्रज वृंदावन की महारानी
भक्ति भी यहा भरती पानी
तेरे चरण पड़े चारों धाम
किशोरी तेरे चरनन में
मैं तो आई वृंदावनधाम किशोरी तेरे चरनन में
करो कृपा की कोर श्रीराधे
दीन जनन की ओर श्रीराधे
मेरी विनती है आठों याम
किशोरी तेरे चरनन में
मैं तो आई वृंदावनधाम किशोरी तेरे चरनन में
बांके ठाकुर की ठाकुरानी
वृंदावन जिनकी राजधानी
तेरे चरण दबावत श्याम
किशोरी तेरे चरनन में
मैं तो आई वृंदावनधाम किशोरी तेरे चरनन मे
मुझे बनालो अपनी दासी
चाहत नित ही महल क्वासी
मुझे और ना जग से काम
किशोरी तेरे चरनन में
मैं तो आई वृंदावनधाम किशोरी तेरे चरनन मैं
0 comments