मेरे प्रभु दया करके मुझको अपना लेना
मेरे प्रभु दया करके मुझको अपना लेना
मैं तेरी शरण पड़ा हूं चरणों में जगह देना
मेरे प्रभु दया करके मुझको अपना लेना
करुणानिधि नामतेरा करुणा दिखाओ तुम
सोए हुए भक्तों को हे नाथ जगाओ तुम
मेरी नाव भंवर में डोले उसे पार लगा देना
मैं तेरी शरण पड़ा हूं चरणों में जगह देना
तुम सुख के सागर हो निर्धन के सहारे हो
इसतन में समाएहो मुझे प्राणों से प्यारेहो
माला जपू तेरी नहीं दिल से भुला देना
मैं तेरी शरण पड़ा हूं चरणों में जगह देना
पापी हूं या कपटी हूं जैसा भी हूं तेरा हूं
घरबार को छोड़ कर मैं जीवन से खेला हूं
दुख का मारा हूं मेरे दुखड़े मिटा देना
मैं तेरी शरण पड़ा हूं चरणों में जगह देना
मैं सब का सेवक हूं तेरे चरणों का चेला हूं
नहीं नाथ भुलाना मुझे जग में अकेला हूं
तेरे दर का भिखारी हूं मेरे दोष मिटा देना
मेरे प्रभु दया करके मुझको अपना लेना
मैं तेरी शरण पड़ा हूं चरणों में जगह देना
0 comments