हे गजबदना गौरी नंदना रक्षा करो सबकी

by - January 17, 2020

हे गजबदना गौरी नंदना रक्षा करो सबकी
मंगलमय हो जीवन सारा धारा बहे सुख की
हे गजबदना गौरी नंदना रक्षा करो सबकी

रिद्धि सिद्धि के दाता तुम हो विद्या के स्वामी
विघ्न विनाशक एक दंत हो तुम अंतर्यामी
चिंतामणि का करें जो चिंतन चिंताहरो उसकी
हे गजबदना गौरी नंदना रक्षा करो सबकी
मंगलमय हो जीवन सारा धारा बहे सुख की

विश्वविधाता विघ्नविनाशक जगके पालनहारे
नाद ब्रह्म के तुम निर्माता सुर गण तुम पर बारे
तुम ही प्रेरणा तुम ही चेतना आस है दर्शन की
हे गजबदना गौरी नंदना रक्षा करो सबकी
मंगलमय हो जीवन सारा धारा बहे सुख की


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *