मैं तेरी बनी दीवानी श्याम

by - January 18, 2020

मैं तेरी बनी दीवानी श्याम
तू मुरली से प्यार करे कान्हा
मैं तेरी बनी दीवानी श्याम

जब जब तेरी याद सतावे
पलभर कू मोय चैन न आवे
श्याम सलोनी सूरत भावे
देख कर मेरा मन हरसावे
मुख से तेरा नाम ही निकले
दुनिया चाहे जले तो जले
मैं तेरी बनी दीवानी श्याम

मुरली संगी तुम्हारी कान्हा
हम तो भए दीवाने कान्हा
ना होती यदि राधे कान्हा
हो जाते तुम आधे कान्हा
मैं तो बनी तेरी दीवानी
कान्हा मुरली के भाग्य जागे
मैं तेरी बनी दीवानी श्याम

तेरी भक्ति में ही रंग जाऊं
बिन दर्शन मैं चैन न पाऊं
झांकी तेरी दिल में बसाऊ
प्रभु चरणों में शीश नवाऊ
तू दाता मैं भिखारिन तेरी
भजन में मन लगे न लगे
मैं तेरी बनी दीवानी श्याम

जीवन तेरी शरण बिताऊं
कान्हा कान्हा निशदिन गाऊं
दरशन बिन मैं चैन न पाऊं
सुबह शाम मैं तुम्हें मनाऊं
तू सरगम मैं तेरी रागिनी
प्रेम के दीप जले तो जले
मैं तेरी बनी दीवानी श्याम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *