मुझे हो गया है श्याम तुमसे प्यार
मुझे हो गया है श्याम तुमसे प्यार
तेरे बिन अब जिया ना लागे हमार
मुझे हो गया है श्याम तुमसे प्यार
तेरे प्रेम में मैं तो हो गई दीवानी
श्याम सुंदर तूने कदर न जानी
आंसुओं के बैठी मैं पीकर हार
मुझे होगया है श्याम तुमसे प्यार
तेरा रूठना श्याम और मेरा मनाना
भूल गए क्यों तुम रास रचाना
चंदा की चांदनी में जमुना किनार
मुझे हो गया है श्याम तुमसे प्यार
जमुना के नीरे तीरे रास रचाना
रास रचा कर मेरे मन को लुभाना
प्रभु तेरे चरणों में जाऊं बलिहार
मुझे हो गया है श्याम तुमसे प्यार
आ जाओ मोहन बंसी बजैया
रास रचाओ ओं रास रचैया
दरशन दो मेरा दिल है बेकरार
मुझे हो गया है श्याम तुमसे प्यार
0 comments