लागी रे लगन ओ मां एक तेरे नाम की
लागी रे लगन ओ मां एक तेरे नाम की
एक तेरे नाम की मां एक तेरे नाम की
लागी रे लगन ओ मां एक तेरे नाम की
भवसागर में भटकी थकी जीवात्मा
ज्ञान का दीप जला दो मिले परमात्मा
हे मा पाईरे शरण तेरी कृपा श्रीराम की
लागी रे लगन ओ मां एक तेरे नाम की
गीत तेरा गाए बिना भक्ति नहीं जागती
दिल में बसाए बिना शक्ति नहीं जागती
मां भगवती कहूं अंबा जुदाई है नामकी
लागी रे लगन ओ मां एक तेरे नाम की
मन का मैल धोकर निर्मल मन कीजिए
निर्मल बनाके मन को सदबुद्धि दीजिए
अब ना सताए मां चिंता धन धाम की
लागी रे लगन ओ मां एक तेरे नाम की
ले चल हमें तू हे मा जहां तेरा वास हो
सबकुछ दिखाईदे मां इतना प्रकाश हो
मा अंतिम अभिलाषा है पूर्णविराम की
लागी रे लगन ओ मा एक तेरे नाम की
एक तेरे दर्शन खातिर एक तेरे प्यार में
ढूंढते फिरे हम तुझको सारे संसार में
तुझेनहीं पायातो दुनिया किसकाम की
लागी रे लगन ओ मां एक तेरे नाम की
समझ नहीं आता मां कहां तेरा वास है
जिससे भी पूछा हे मां करें परिहास है
अबतो आशा केवल शांतिकुंजधाम की
लागी रे लगन ओ मां एक तेरे नाम की
0 comments