अब सुनले मेरी पुकार बंसी वाले
अब सुनले मेरी पुकार बंसी वाले
मेरी नैया करदे पार बंसी वाले
अब सुनले मेरी पुकार बंसी वाले
जब दुखियों पर बिपत पड़ी है
सबने तुझे ही पुकारा है
तूने ही हे नाथ सभी को
आ करके दिया सहारा है
अब तू ही बता दाता जग में
तुझ बिन कौन हमारा है
आज हमारे सर पे संकट के बादल काले
अब सुनले मेरी पुकार बंसी वाले
मेरी नैया करदे पार बंसी वाले
भक्त ध्रुव की विपदा में
प्रभु काम तुम्हीं तो आए थे
संकट में प्रहलाद के स्वामी
तुम ही तो बने सहारे थे
जब द्रोपदी ने तुम्हें पुकारा
लाज बचाने आए थे
आज हमारी बारी है हमें
तुम बिन कौन बचाए रे
अब सुनले मेरी पुकार बंसी वाले
मेरी नैया करदे पार बंसी वाले
0 comments