हम गरीबों की सुनलो कहानी राधा रानी हमारी महारानी

by - January 19, 2020

हम गरीबों की सुनलो कहानी
राधा रानी हमारी महारानी
हम गरीबों की सुनलो कहानी

चैन चित्त पे तरस फिर न आए
तुमको पाने को जी अकुलाए
सारे ब्रज की हो तुम ठकुरानी
राधा रानी हमारी महारानी

दर्द मेरा नहीं कोई जाने
मेरे अपने हुए हैं बेगाने
दुखों से भरी है जिंदगानी
राधा रानी हमारी महारानी

मेरे जीवन की अंतिम घड़ी हो
श्री राधा मेरे संग खड़ी हो
तब सफल हो मेरी जिंदगानी
राधा रानी हमारी महारानी

तेरे दास का है यहीं कहना
तेरे चरणों में ही मुझको रहना
तेरी बल की है यह अभिमानी
राधा रानी हमारी महारानी


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *