संकट की घडिया हो सुख के छण प्यारे हो
संकट की घडिया हो सुख के छण प्यारे हो
संग राम हमारे थे संग राम हमारे हो
श्रीराम जय राम जय जय राजा राम
बुरा वक्त किसका नहीं आता है
जो रहता है मद में बिखर जाता है
जो भजता है प्रभु को वो तर जाता है
सदा आसरा उसको मिल जाता है
तुम तारनहारे थे तुम तारनहार हो
संग् राम हमारे थे संग राम हमारे हो
श्रीराम जय राम जय जय राजा राम
दुविधा में जब भी ये जीवन घिरा
एक राम का नाम हृदय में धरा
हुआ जो भी फिर चाहे अच्छा या बुरा
प्रभु की जो इच्छा थी प्रभु ने करा
तुम भक्तसहायक थे तुम भक्त सहायक हो
संग राम हमारे थे संग राम हमारे हो
श्रीराम जय राम जय जय राजा राम
शरण राम की जो भी आ जाता है
अभय दान उनसे वो पा जाता है
असंभव भी . संभव सा हो जाता है
सफल अपना जीवन बना जाता है
तुम सुखदायक थे तुम सुखदायक हो
संग राम हमारे थे संग राम हमारे हो
श्रीराम जय राम जय जय राजा राम
0 comments