श्रीजी ने बुलाया है हमको तो जाना है

by - January 19, 2020

श्रीजी ने बुलाया है हमको तो जाना है
हम पागल दीवानों का बरसाना ठिकाना है
श्रीजी ने बुलाया है हमको तो जाना है

खुद श्यामा बुलाए जिन्हें वो लोग निराले हैं
हम क्यों ना इतराए हम बरसाने वाले हैं
बरसाने की गलियों में ये जीवन बिताना है
श्रीजी ने बुलाया है हमको तो जाना है

इसजग में न जन्नतमें जो नजारा अटारीका
तीनोंलोकों में फहरे ध्वजा बरसानेवाली का
बरसाने की रज में एक दिन मिल जाना है
श्रीजी ने बुलाया है हमको तो जाना है

कोई चिंता सताए न डर श्यामा के चहेतोंको
श्यामा करती फ़िक्र लगती न नजर उसको
श्यामा की चौखट पर ही जीना मर जाना है
श्रीजी ने बुलाया है हमको तो जाना है

हम पागल दीवानों का बरसाना ठिकाना है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *