तेरे संग में रहेंगे ओ मोहना

by - January 19, 2020

तेरे संग में रहेंगे ओ मोहना
तेरे संग में रहेंगे ओ सोहना
तेरे संग में रहेंगे ओ मोहना

तुम चंदन बनो मैं पानी बनू
मस्तक पर मिलेगे ओ मोहना
तेरे संग में रहेंगे ओ सोहना

तुम पुष्प बनो मैं धागा बनू
माला मे मिलेगे ओ मोहना
तेरे संग में रहेगे ओ सोहना

तुम मुरली बनो मै तान बनू
अधरो पे मिलेंगे ओ मोहना
तेरे संग में रहेंगे ओ सोहना

तुम वक्ता बनो में श्रोता बनू
भागवत में मिलेंगे ओ मोहना
तेरे संग में रहेंगे ओ सोहना
तेरे संग में रहेंगे ओ मोहना


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *