मंगलकारी शिव का नाम चरण शिवके सुखधाम

by - January 19, 2020

मंगलकारी शिव का नाम चरण शिवके सुखधाम
ओम नमः शिवाय हरि ओम नमः शिवाय
मंगलकारी शिव का नाम चरण शिवके सुखधाम

पात पात्त में घाट घाट में फैली उसकी माया
जिसके मन बसजाए मंदिर बनती उसकी काया
जिसपर शिवजी कृपा करते बनते काम तमाम
मंगलकारी शिवका नाम चरण शिवके सुखधाम

वही जगतका करताधर्ता वही जगत का स्वामी
भक्त जनों के मन की जाने वही है अंतर्यामी
उनकी शरण में जाकर मनवा पाता है विश्राम
मंगलकारी शिवका नाम चरण शिवके सुखधाम

मोह लोभ त्याग कर हो जाओ शिव में लीन
सुख दुख हानि लाभ है सब शिव के अधीन
जपले ॐ नमः शिवाय भजले ॐ नमः शिवाय
मंगलकारी शिवका नाम चरण शिवके सुखधाम


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *