बजरंगी की पूजा से सब काम होता है

by - January 19, 2020

बजरंगी की पूजा से सब काम होता है
इनके दरशन से ही हर काम होता है
बजरंगी की पूजा से सब काम होता है

भजलो इनको मन से गुणगान करो इनका
सिंदूर चढ़ाकर के सम्मान करो इनका
इनके दर आते दूर सभी अज्ञान होता है
इनके दरशन से ही हर काम होता है
बजरंगी की पूजा से सब काम होता है

ये लाल रंग चाहे लाली को अपनाएं
अपनी कृपा हरदम भक्तों पर बरसाये
इनके ही दर पर भक्तों का मान होता है
इनके दरशन से ही हर काम होता है
हनुमान की पूजा से सब काम होता है


जहां रामकथा होती वहां बजरंगी रहते हैं
श्रीराम का जाप सदा बजरंगी जपते हैं
श्रीराम में हरदम इनका ध्यान होता है
इनके दरशन से ही हर काम होता है
हनुमान की पूजा से सब का म होता है


You May Also Like

0 comments

Contact Form

Name

Email *

Message *